Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
टेक्नोलॉजी

कहीं आपका फोन हैक तो नहीं है?

डिजिटल होती इस दुनिया में फोन के बिना हमारा रहना एक मिनट भी मुश्किल है… जहां पहले हमें बैंक में लंबी लाइन लगानी पड़ती थी, वहीं अब हमें जल्दी बैंक जाने की जरूरत ही नहीं पड़ती है… घर बैठे ही हम बैंक से लेकर शॉपिंग तक के सभी काम कर लेते हैं… और यह सिर्फ फोन के कारण ही संभव हो पाया है… आपके फोन में आपकी सभी पर्सनल डिटेल होती है… जिस तरह से साइबर अपराध बढ़ रहा है…

डिजिटल होती इस दुनिया में फोन के बिना हमारा रहना एक मिनट भी मुश्किल है। जहां पहले हमें बैंक में लंबी लाइन लगानी पड़ती थी, वहीं अब हमें जल्दी बैंक जाने की जरूरत ही नहीं पड़ती है। घर बैठे ही हम बैंक से लेकर शॉपिंग तक के सभी काम कर लेते हैं। और यह सिर्फ फोन के कारण ही संभव हो पाया है। आपके फोन में आपकी सभी पर्सनल डिटेल होती है। जिस तरह से साइबर अपराध बढ़ रहा है, उस हिसाब से अगर आपका फोन हैक हो जाए तो आपका भारी नुकसान हो सकता है। इसलिए ये पता होना जरूरी है कि कहीं आपका फोन हैक तो नहीं हो गया है। आपने भी कभी अनुभव किया है कि आपके फोन का डाटा बहुत जल्दी खत्म हो गया हो। या फिर आपके फोन की बैटरी बहुत जल्दी खत्म हो गई है। कई बार ऐसा भी होता है कि आपके फोन में बार बार एड आ रहे हों। अगर आपके फोन में भी ऐसा हो रहा है तो हो सकता है कि आपका फोन किसी ने हैक कर लिया है। आईये जानते है कैसे होता है फोन हैक।


केस-1

मंडोर के रहने वाले सचिन के फोन में अचानक से बार-बार एड आने लगे, जिसके बाद फोन की बैटरी भी तेजी से जाने लगी। सचिन को समझ नहीं आया, तो वह अपना फोन दुकान में दिखाने के लिए गया। जहां पर पहुंचने पर फोन ओपन ही नहीं हो रहा था। दुकानदार ने बताया कि फोन शायद हैक हो गया है। इसे साइबर एक्सपर्ट के पास लेकर जाएं।


केस-2

साइबर एक्सपर्ट के पास अभी एक केस पहुंचा, जिसमें लहुराबीर निवासी अतुल के फोन का डाटा बिना यूज अपने आप जा रहा था। पता चला कि अतुल का फोन किसी ने हैक किया है। दरअसल, अतुल ने कुछ समय पहले किसी ऐसी वेबसाइट पर क्लिक कर दिया था, जोकि फेक थी। अगर सही समय पर एक्सपर्ट को न दिखाया होता तो फोन से डाटा चोरी हो सकता था।


ये हैं फोन हैक होने के साइन

1. बैटरी जल्दी खत्म होना : अगर फोन अचानक बहुत तेजी से बैटरी खत्म करने लगा है, तो यह एक संकेत हो सकता है कि कोई बैकग्राउंड में मैलवेयर (वायरस) या स्पाइवेयर (जासूसी सॉफ्टवेयर) काम कर रहा है।
2. डेटा की ज्यादा खपत : अगर इंटरनेट डेटा अचानक बहुत ज्यादा खर्च होने लगे, भले ही आपने ज्यादा इस्तेमाल न किया हो, तो यह संकेत हो सकता है कि आपका फोन किसी हैकर के नियंत्रण में है और वह डेटा चोरी कर रहा है। सावधान हो जाएं।
3. फोन अचानक गर्म होना : यदि फोन बिना किसी भारी इस्तेमाल (जैसे गेमिंग या वीडियो स्ट्रीमिंग) के बहुत ज्यादा गर्म हो रहा है, तो यह भी एक चेतावनी हो सकती है कि उसमें कोई हैकिंग ऐप या वायरस काम कर रहा है।
4. स्लो या क्रैश होना : अगर मोबाइल अचानक बहुत धीमा हो जाए, ऐप्स बार-बार फ्रि ज या क्रैश होने लगें, तो यह भी एक संकेत हो सकता है कि वायरस फोन को नुकसान पहुंचे रहे हैं। बीच-बीच में गैर जरूरी ऐप्स को डिलिट करते रहें।
5. बैंकिंग : मीडिया ऐप का एक्टिव होना-यदि बैंक खाते, ईमेल या सोशल मीडिया ऐप्स में बिना एक्टिविटी के लॉगिन हो या कोई ट्रांजेक्शन हुआ हो, तो तुरंत जांच करें। अगर बिना किसी कारण फोन में बार-बार पॉप-अप विज्ञापन, संदिग्ध वेबसाइट या डाउनलोड लिंक खुलने लगें, तो सचेत हो जाएं।
6. अजीब मैसेज और कॉल्स भेजना या आना : यदि आपके दोस्तों या परिवार को आपके नंबर से अजीब मैसेज या कॉल्स जाने लगे और आपको पता ही न हो, तो यह खतरे की घंटी है। यह दिखाता है कि हैकर ने आपके डिवाइस पर नियंत्रण कर लिया है।
7. अनजान ऐप्स या फाइल्स दिखना : अगर आपको अपने फोन में ऐसी ऐप्स या फाइल्स दिखें, जो आपने इंस्टॉल नहीं कीं, तो समझ लें कि किसी ने आपके फोन को हैक कर लिया है।


एक्सपर्ट के पास पहुंचीं 1000 कंप्लेन

साइबर एक्सपर्ट मृत्युंजय सिंह ने बताया कि उनके पास अब तक 1000 शिकायतें आ चुकी हैं। इसमें फोन हैक होने के बाद उनकी बैटरी जल्दी खत्म हो रही थी या फिर एकदम से फोन का डाटा खत्म हो गया था। अगर किसी के फोन में भी ऐसा हो रहा है तो वह अननोन एप्स को तुरंत डिलीट कर दें। अगर आपने कोई वेबसाइट पर क्लिक किया है, जिससे बार-बार आपके फोन में एड आ रहा है तो फाइल मैनेजर में जाकर अननोन फाइल को डिलीट कर दीजिए।


फोन हैक होने पर करें ये काम

-अननोन एप्स तुरंत डिलीट करें
-फोन को रिबूट और फैक्ट्री रीसेट करें
-पासवर्ड तुरंत बदलें, खासकर बैंकिंग और सोशल मीडिया के
-एंटीवायरस एप इंस्टॉल करें और स्कैन करें
-अननोन वाई-फाई और ब्लूटूथ से कनेक्ट न करें
-संदिग्ध लिंक व मैसेज पर क्लिक न करें


इनका कहना है…

फोन में हमारी सभी पर्सनल डिटेल होती है। इसलिए उसे सेफ रखना सबसे ज्यादा जरूरी है। इसलिए अगर बार-बार फोन में एड आए तो सावधान हो जाइए। हो सकता है किसी ने आपके फोन को हैक कर लिया हो।
मृत्युंजय सिंह, साइबर एक्सपर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts